हेल्दी रहने के लिए हमें पोषण से भरपूर डाइट लेनी चाहिए ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने के स्वाद बढ़ाने वाले नमक का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। जी हां भले नमक के बिना आपका खाना स्वादहीन हो लेकिन इससे आपकी सेहत को कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने कुछ खास गाइडलाइन तैयार की हैं। जिन्हें फॉलो कर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
सफेद नमक है खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो हमारे खाने में शामिल सफेद नमक हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर के बैलेंस को खराब कर देता है। शरीर में पानी की कमी होने से पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो पाता है। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सफेद नमक को कम से कम खाने की सलाह दी है।
कितना नमक खाना है सेफ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट की मानें तो हर साल दुनिया भर में लगभग 19 लाख लोगों की जान केवल ज्यादा सोडियम के कारण होने वाली समस्याओं से चली जाती है। ऐसे में आपको रोजाना अपनी डाइट में 2 ग्राम से ज्यादा सोडियम का इंटेक नहीं करना चाहिए। इसलिए आप रोजाना लगभग 5 ग्राम तक नमक नहीं शामिल करना चाहिए।
सोडियम वाले नमक के साइड इफेक्ट
- हाई ब्लड प्रेशर
- हार्ट अटैक
- स्ट्रोक
- किडनी की समस्या
- ऑस्टियोपोरोसिस
- त्वचा रोग
- बाल झड़ना
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
