वजन घटाने के लिए गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है या ठंडा पानी, किसे पीने तेजी से पिघलती है शरीर की चर्बी, जानें क्या है बेस्ट

Drink Hot Or Cold Water To Lose Weight: वजन घटाने के अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि उन्हें ठंडा पानी पीना चाहिए या गर्म? क्योंकि लोगों के बीच दोनों ही तरह के पानी के सेवन को लेकर कई तरह के तरह-तरह की धारणाएं हैं। यहां जानें किसे पीने से वेट लॉस में मिलेगी मदद...

Drink Hot Or Cold Water To Lose Weight: वजन घटाने के लिए आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट से सुना होगा कि आपको गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जब आप गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर की चर्बी तेजी से पिघलती है। लेकिन सभी के लिए गर्म या गुनगुना पानी पीना संभव नहीं हो पाता है। खासकर, गर्मी के मौसम में गर्म पानी का सेवन किसी चुनौती से कम नहीं है। बल्कि गर्मियों में गर्म पानी पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए लोग इस दौरान सादा या ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। यह गर्मी के मौसम में उन्हें रिलैक्स और अधिक ठंडा महसूस कराता है। ऐसे में जिन लोगों का वजन अधिक या मोटापे का शिकार हैं और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर उन्हें गर्मियों में ठंडा पानी पीना चाहिए या गर्म? आखिर वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर विकल्प है? आपको बता दें कि दोनों ही तरह का पानी पीने के अपने अलग फायदे और नुकसान हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..

Drink Hot Or Cold Water To Lose Weight

Drink Hot Or Cold Water To Lose Weight

गर्म पानी कैसे फायदेमंद है?

जब आप गुनगुने या गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसे पीने के बाद पाचन एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जो भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करते हैं। साथ ही, पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। इसके अलावा, जब आप गर्म पानी पीते हैं, तो इससे कुछ समय के लिए आपका मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। लेकिन गर्मी में गर्म पानी पीने से कुछ लोगों को अधिक गर्मी और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह शरीर का तापमान भी अधिक बढ़ा देता है। ऐसे में इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

End of Feed