कब मनाया जाता है National Doctor's Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

National Doctor's Day : हर साल 1 जुलाई के दिन नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत डॉक्टरों को सम्मानित करने और उनके काम की सराहना करने के लिए की गई है। आज हम आपको बताएंगे नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास, महत्व और साल 2025 की थीम के बारे में...

National Doctor's Day 2025 : हर साल 1 जुलाई के दिन राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जो अपने जीवन को मरीजों की सेवा और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए समर्पित कर देते हैं। कोरोना जैसी महामारी के बीतने के बाद हमारे दिलों में डॉक्टरों के प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आज हम आपको राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के मौके पर इस दिन के इतिहास, महत्व और साल 2025 की थीम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

National Doctor's Day

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस का इतिहास - History of National Doctors Day

भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर डे की शुरुआत साल 1991 में हुई थी। डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई, जो एक महान डॉक्टर, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे। डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म और निधन दोनों ही 1 जुलाई के दिन हुए थे। चिकित्सा क्षेत्र में उनके कई अहम योगदान और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देती है। यही कारण है कि उनके सम्मान 1 जुलाई का दिन राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाने की घोषणा हुई थी।

End of Feed