Protein Rich Foods For Breakfast : हमारे शरीर के कामकाज के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, जो हमारी मांसपेशियों के निर्माण, एंजाइम और हार्मोन के उत्पादन में भूमिका निभाता है। इसके अलावा प्रोटीन आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके थकान और कमजोरी को दूर करता है। प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। इन सभी फायदों के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट होना बेहद जरूरी है। जी हां आज हम आपको नाश्ते में खाने के लिए कुछ प्रोटीन रिच फूड्स बताने जा रहे हैं।
अंडा
नाश्ते के लिए अंडा एक शानदार प्रोटीन सोर्स है। ये आपको प्रोटीन के अलावा कई तरह के अन्य पोषक तत्व भी देता है। अंडा और अंडे से बने उत्पाद जैसे आमलेट, अंडा भुर्जी आदि आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अंडा पराठा भी नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
पीनट बटर टोस्ट
मूंगफली को सस्ता बादाम भी कहा जाता है। जी हां प्रोटीन की मात्रा के हिसाब से मूंगफली और बादाम लगभग समान फायदेमंद होते हैं। मूंगफली से तैयार पीनट बटर आपके नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। मल्टीग्रेन ब्रेड पर पीनट बटर और केले के कुछ स्लाइस लगाकर इसे तैयार करें।
स्प्राउट्स
स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज जिसमें मूंग दाल, चना, लोबिया, राजमा जैसी चीजें हों, नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप प्याज, टमाटर, नींबू और खीरा जैसी चीजें भी मिक्स कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
