अनहेल्दी खानपान और खराब दिनचर्या ये दोनों मिलकर हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती हैं। किडनी स्टोन की समस्या के लिए सबसे ज्यादा पानी जिम्मेदार होता है, लेकिन कुछ खाने की चीजें भी हैं जो आपकी किडनी में पथरी का कारण बनती हैं। किडनी स्टोन का कारण ऑक्सालेट और फॉस्फेट नाम के तत्व होते हैं। जो आपके गुर्दे में जमकर स्टोन का कारण बन जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में...
खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो आपकी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टे फल आपके शरीर में जाकर ऑक्सालेट का प्रोडक्शन बढ़ा देते हैं। इसलिए किडनी स्टोन होने पर आपको खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
सोडियम वाले फूड्स
ज्यादा नमक वाले फूड्स में सोडियम का मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर में स्टोन का कारण बनते हैं। किडनी स्टोन होने पर आपको प्रोसेस्ड फूड, पैक स्नैक्स, चिप्स, नमकीन और ज्यादा नमक वाले आचार खाने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें आपकी किडनी में स्टोन का कारण बनती हैं।
ऑक्सलेट वाले फूड्स
ऐसे फूड्स जिनमें ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसमें पालक, चुकंदर, मेथी, टमाटर के बीज और मूंगफली आदि शामिल हैं। ये किडनी में स्टोन बनने की बड़ी वजह बनते हैं। यदि आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो ये आपकी किडनी में पथरी की वजह बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
