Nariyal Pani Me Kya Milakar Piye: गर्मियों में जब सूरज सिर पर हो और पसीना बिना मेहनत के भी निकलने लगे, तो ऐसे में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने के लिए नारियल पानी किसी वरदान से कम नहीं होता। ये न केवल नेचुरल तरीके से बॉडी को हाइड्रेट करता है, बल्कि जरूरी मिनरल्स भी देता है जो शरीर की थकावट को दूर भगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर पिया जाए, तो इसका असर दोगुना हो जाता है? जी हां, कुछ ऐसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं जो नारियल पानी की ताकत को और बढ़ा देते हैं और शरीर को मिलती है जबरदस्त एनर्जी। चलिए जानते हैं वो 5 चीजें जो नारियल पानी के साथ मिलाकर पीने से आपकी सेहत को सुपरचार्ज कर देंगी।
What To Mix With Coconut Water For Double Benefits In Hindi
डबल फायदे के लिए नारियल पानी में मिलाकर पिएं ये चीज - What To Mix With Coconut Water For Double Benefits In Hindi
चिया सीड्स
अगर सुबह-सुबह कमजोरी महसूस होती है या दोपहर तक एनर्जी खत्म हो जाती है, तो नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीना शुरू करें। चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो ना सिर्फ पाचन सही रखते हैं बल्कि लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। ये शरीर में पानी को भी बनाए रखते हैं, जिससे आप हाइड्रेटेड रहते हैं और थकान दूर हो जाती है।
नींबू
नींबू तो हर किसी के किचन में होता है, लेकिन इसका फायदा शायद कम ही लोग उठाते हैं। नारियल पानी में कुछ बूंदें नींबू की मिलाने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। नींबू में मौजूद विटामिन C इम्युनिटी बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है। गर्मियों के लिए ये कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है।
कच्चा शहद
अगर आप एनर्जी ड्रिंक्स या मीठे पैकेज्ड जूस पीते हैं, तो अब उनकी जगह नारियल पानी में कच्चा शहद मिलाएं। ये नेचुरल शुगर का बेहतरीन स्रोत है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको बीमारियों से भी बचाते हैं। ध्यान रखें कि शहद कच्चा और शुद्ध हो, तभी असली फायदा मिलेगा।
पुदीना
गर्मियों में पुदीना किसी फ्रेश ब्रेथ से कम नहीं होता। नारियल पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाने से आपको ठंडक मिलती है, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही ये माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है।
अनानास का रस
अगर आपको नारियल पानी का स्वाद थोड़ा फीका लगता है, तो उसमें थोड़ा अनानास का रस मिलाकर देखिए। ये न सिर्फ टेस्ट को बढ़ाता है, बल्कि अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम पाचन में मदद करता है। साथ ही इसमें भरपूर विटामिन C होता है, जो त्वचा और इम्युनिटी दोनों को निखारता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
