पेट का दिमाग से क्या होता है कनेक्शन, तनाव-डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थितियों से कैसे है जुड़ा, आज जान लीजिए

What Is The Connection Between Gut And Brain In Hindi: पेट और दिमाग के बीच का गहरा संबंध हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर आप लंबे समय से मानसिक तनाव, चिंता या अवसाद का अनुभव कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपने गट हेल्थ की जांच करवाने की जरूरत है। यहां जानिए गट हेल्थ और दिमाग के बीच संबंध और इसे ठीक करने के उपाय।

What Is The Connection Between Gut And Brain In Hindi: अक्सर जब हम परेशान होते हैं या तनाव में होते हैं, तो पेट भी अजीब सा लगने लगता है- कभी गैस बनती है, कभी भूख नहीं लगती या कभी पेट दर्द होने लगता है। क्या आपने कभी सोचा है कि पेट और दिमाग का ऐसा क्या रिश्ता है? असल में, हमारे पेट और दिमाग के बीच सीधा कनेक्शन होता है, जिसे गट-ब्रेन कनेक्शन कहते हैं। अगर पेट ठीक से काम नहीं कर रहा, तो उसका असर सीधा हमारे मूड और मानसिक हालत पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि ये कनेक्शन कैसे काम करता है और कैसे पेट की गड़बड़ी से डिप्रेशन, चिंता और तनाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

What Is The Connection Between Gut And Brain In Hindi

What Is The Connection Between Gut And Brain In Hindi

पेट को क्यों कहते हैं ‘दूसरा दिमाग’

हमारे पेट में एक खास तरह का नर्वस सिस्टम होता है जो अपने आप फैसले लेता है और दिमाग से लगातार बातचीत करता रहता है। इसलिए इसे ‘दूसरा दिमाग’ भी कहा जाता है। यही वजह है कि जब हमारा पेट ठीक नहीं रहता, तो मूड भी चिड़चिड़ा हो जाता है।

End of Feed