दिन भर ऑफिस में बैठे-बैठे दुखने लगी है पीठ, तो ये वाला आसन सीख लें

दिन भर ऑफिस में बैठे रहने से पीठ दर्द होना या तनाव आदि की समस्या बहुत लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी साधारण सा आसन करके अपनी समस्या दूर करना चाहते हैं। तो ये आसन सीख लें -

ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से पीठ दर्द और तेजी से बढ़ता मानसिक तनाव आम समस्या बन गई हैं। ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हैं, हालांकि इन्हें दूर करना असंभव नहीं। योगासन शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने का सरल और प्रभावी तरीका है। ऐसे ही एक लाभकारी आसन का नाम शशांकासन है।

Shashankasana

क्या है शशांकासन

शशांकासन को खरगोश मुद्रा भी कहते हैं। इसके नियमित अभ्यास से पीठ दर्द के साथ ही तनाव में भी राहत मिलती है, यह पाचन तंत्र मजबूत बनाता है और मन को शांत करता है। तन-मन दोनों को तरोताजा करने वाला यह आसन रोजाना कुछ मिनटों में कई लाभ प्रदान करता है।

End of Feed