Rheumatoid Arthritis: क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस? जानें हड्डियों की इस जानलेवा बीमारी का क्या है इलाज

Rheumatoid Arthritis in Hindi: रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही जोड़ों पर हमला करता है। इस समस्या से जोड़ों में सूजन, दर्द और कड़ापन आ जाता है। आराम करने के बाद दर्द और बढ़ जाता है। आइए जानते हैं रूमेटाइड अर्थराइटिस क्या है, साथ ही जानेंगे इसके लक्षण और इलाज के बारे में हैं और इसी बहाने जानेंगे ऑटोइम्यून रोग क्या है।

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो हड्डियों के जोड़ो पर तो असर डालती ही है साथ ही ये कुछ लोगों में त्वचा, फेफड़े, आंखें, ह्रदय और नसों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ये एक ऑटो इम्यून रोग है जिसमें तेज दर्द के साथ सूजन हो जाती है और धीरे धीरे हड्डियां कमजोर और टेढ़ी हो जाती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस विकलांगता का कारण भी बन सकता है। दुनिया की 1% आबादी इस बीमारी से प्रभावित है। आइए पहले समझते हैं ऑटोइम्यून रोग के बारे में।

what is rheumatoid arthritis

ऑटोइम्यून रोग क्या है? What is autoimmune disease in Hindi

ऑटोइम्यून रोग यानी ऐसी बीमारी जो इम्यून सिस्टम के ज्यादा सक्रिय हो जाने की वजह से शरीर को होने वाले नुकसान के कारण होती है। हमारा इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी नाम का एक प्रोटीन बनाता है जो वायरस-बैक्टीरिया से लेकर कैंसर सेल्स तक से लड़ते हैं। ऑटोइम्यून समस्याओं में शरीर का इम्यून सिस्टम इन बाहरी हानिकारक चीजों में और शरीर के स्वस्थ कोशिकाओं में अंतर नहीं कर पाता। ऑटोइम्यून रोगों की संख्या फ़िलहाल 100 से अधिक है जिनमें से एक रूमेटाइड अर्थराइटिस भी है।

End of Feed