क्या है मेलाटोनिन? नींद और सेहत को जोड़ने वाला चमत्कारी हार्मोन, जो शरीर को रखता है हेल्दी और एक्टिव

What Is Melatonin health benefits In Hindi: मेलाटोनिन को नींद का हार्मोन कहा जाता है, जो हमारी नींद-जागने की लय को नियंत्रित करता है। कैसे मेलाटोनिन से नींद, इम्यूनिटी और सेहत को फायदा होता है, रिसर्च क्या कहती है और इसके प्राकृतिक स्तर को कैसे बढ़ा सकते हैं, चलिए जानते हैं।

What Is Melatonin In Hindi: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका शरीर रात को खुद-ब-खुद नींद के लिए तैयार क्यों हो जाता है? असल में इसके पीछे एक खास हार्मोन काम करता है - मेलाटोनिन। इसे अक्सर “स्लीप हार्मोन” कहा जाता है, लेकिन सच यह है कि मेलाटोनिन सिर्फ नींद ही नहीं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का भी सुपरस्टार है। यह हार्मोन हमारे दिमाग की पीनियल ग्रंथि से अंधेरे में निकलता है और हमारी बॉडी की “जैविक घड़ी” यानी सर्केडियन रिदम को नियंत्रित करता है। हाल के वर्षों में मेलाटोनिन पर दुनियाभर में गहन रिसर्च हुई है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है। नींद की गुणवत्ता सुधारने से लेकर इम्यूनिटी, एंटी-एजिंग और जेट लैग में राहत तक, मेलाटोनिन सेहत की चाबी बनकर उभरा है। आइए जानते हैं कि रिसर्च इसके बारे में क्या कहती है।

What Is Melatonin In Hindi

What Is Melatonin In Hindi

नींद का असली मैनेजर

मेलाटोनिन का सबसे बड़ा काम हमारी नींद-जागने की लय को सही रखना है। अमेरिका की नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अध्ययन में पाया गया कि 0.5 से 3 मिलीग्राम मेलाटोनिन सप्लीमेंट उन लोगों की नींद सुधार सकता है जिन्हें नींद आने में परेशानी होती है या जो जेट लैग से परेशान रहते हैं। यह हार्मोन नींद में होने वाले व्यवधान को कम करता है और गहरी व आरामदायक नींद दिलाता है।

End of Feed