जॉन्डिस नहीं इस बीमारी में भी पीली पड़ती है त्वचा, अचानक तेज होती नब्ज और घबराहट भी हैं इसके लक्षण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 10:25 AM IST

Hypoglycemia in Hindi : हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थित है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो जाता है। इसकी वजह से मरीजों को काफी घबराहट, बेचैनी और मतली जैसा अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

KEY HIGHLIGHTS
  • हाइपोग्लाइसीमिया की वजह से स्किन का रंग हो सकता है पीला
  • ब्लड शुगर का स्तर कम होने की स्थिति को कहते हैं हाइपोग्लाइसीमिया
  • हाइपोग्लाइसीमिया के कारण मरीजों को हो सकती है मतली की परेशानी

Hypoglycemia in Hindi : स्किन का पीलापन बढ़ने पर लोगों को जॉन्डिस का शक होने लगता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि जॉन्डिस में ही आपकी स्किन पीली हो। कई ऐसी समस्याएं हैं, जिसकी वजह से स्किन पीली नजर आ सकती है। इन बीमारियों में हाइपोग्लाइसीमिया भी शामिल है। हम में से कई लोग हाइपोग्लाइसीमिया से अनजान हैं, लेकिन यह काफी सामान्य समस्या है, जिसमें आपका शुगर लेवल काफी कम हो जाता है। इसके अलावा हाइपोग्लाइसीमिया के कई अन्य लक्षण हो सकते है। आइए विस्तार से जानते हैं हाइपोग्लाइसीमिया के बारे में-

क्या है हाइपोग्लाइसीमिया?

हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) का लेवल मानक सीमा से कम होने लगता है। हमारे शरीर में ग्लूकोज ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है। शरीर में अगर ग्लूकोज का स्तर 70 mg/dL से नीचे गिर जाए, तो इस स्थिति को निम्न रक्त शर्करा कहते हैं। डायबिटीज के उपचार के दौरान इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा हाइपोग्लाइसीमिया के कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिसमें अन्य दवाइयों का सेवन, कम खाना, अधिक परिश्रम शामिल है।

End of Feed