हेल्थ

क्या महंगे परफ्यूम की महक से हो जाता है सिर में दर्द, ये हो सकती है आपको परेशानी, जानें निदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 10:40 PM IST

Fragrance Sensitivity : खुशबूदार चीजों के आसपास रहने से कुछ लोगों को काफी ज्यादा सिरदर्द, नाक बंद, आंखों में जलन की परेशानी होने लगती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं ? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में जानते हैं इसके पीछे की वजह, लक्षण और इलाज के तरीके क्या हैं?

Image

परफ्यूम से सिर में दर्द की समस्या

KEY HIGHLIGHTS
  • फूलों को सुंघने पर होने लगता है सिरदर्द
  • सिगरेट पीने वालों से रहें दूर
  • परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत लें सलाह

Fragrance Sensitivity : क्या खूशबूदार चीजों को सूखने के बाद आपको काफी तेज सिरदर्द होता है? अगर हां, तो इसके पीछे की वजह फ्रेगरेंस सेंसटिविटी हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खुशबूदार चीजों को सूंघने पर सिरदर्द, रैशेज, स्किन एलर्जी, छींकें आना जैसी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में आपको अक्सर खुशबूदार चीजों से दूर करने की सलाह दी जाती है। फ्रेगरेंस सेंसटिविटी की वजह से न सिर्फ सिरदर्द होता है, बल्कि इसकी वजह से आंखों में भी परेशानी होने लग सकती है। यह परेशानी मुख्य रूप से परफ्यूम, फूल, अगरबत्ती और सिगरेट के धुएं जैसी गंधों से ट्रिगर हो सकती है। खुशबू के प्रति संवेदनशीलता किसी को भी हो सकती है लेकिन अगर आपको अस्थमा या एलर्जी है तो इसकी संभावना अधिक होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

फ्रेगरेंस सेंसटिविटी के लक्षण

फ्रेगरेंस सेंसटिविटी के लक्षण आमतौर पर खुशबूदार चीजों के संपर्क में आने के कुछ मिनटों बाद की ट्रिगर होने लगते हैं। हालांकि, कई बार कुछ घंटे बाद भी आपको इसके लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • नाक में गुदगुदी महसूस होना
  • नासिका मार्ग में जलन होना
  • आंखों से पानी आना, खुजली होना या फिर लाल दिखाई देना
  • सूखी खांसी और छींक आने की परेशानी
  • सिर दर्द और नाक बंद होना, इत्यादि लक्षण नजर आ सकते हैं।
फ्रेगरेंस सेंसटिविटी के कारण
  • परफ्यूम
  • बॉडी लोशन
  • साबुन
  • पाउडर
  • हवाएं चलने पर आने वाली खुशबू
  • सिगरेट का धुंआ
  • फूड
  • डिटर्जेंट या फैब्रिक सॉफ्टनर, इत्यादि के कारण यह परेशानी हो सकती है।
आपका मोबाइल तो नहीं है बार-बार होने वाली एलर्जी का कारण, रिसर्च में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

फ्रेगरेंस सेंसटिविटी का उपचार

अगर आपको फ्रेगरेंस सेंसटिविटी की परेशानी है तो आपको खुशबूदार या फिर एलर्जी ट्रिगर करने वाली चीजों से बचने की जरूरत है। खासतौर पर आप बिना खुशबूवाले साबुन, लोशन इत्यादि का प्रयोग करें। वहीं, सजाने के लिए आपको नकली फूलों का प्रयोग करना चाहिए।

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति सिगरेट पीता है, तो उन्हें बाहर जाकर पीने की सलाह दें या फिर आप ऐसे व्यक्ति से दूर रहें। ताकि खुशबूदार चीजों से प्रभाव में कम आ सकें।

इसके साथ ही ऐसे मामलों में जहां आप जोखिम से बच नहीं सकते (या जब लक्षण लगातार बने रहते हैं), तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। इस स्थिति में डॉक्टर आपको कुछ एलर्जी की दवाएं देता है, जिससे आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article