मां के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है कॉकरोच का दूध, जानिए क्या है ये बला जिसका नाम सुनकर ही कान हो जाते हैं खड़े

कैट्सारिडाफोबिया, कभी सुना है ये नाम? सुना हो या न सुना हो लेकिन जानते जरूर होंगे। इस फोबिया का मतलब होता है कॉकरोच का डर। ये कोई अनोखी चीज नहीं है, हमारे आसपास ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कॉकरोचों से डर लगता है। लेकिन अब इनसे डर कम हो जाएगा। एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि कॉकरोच में दूध में गाय-भैंस की तुलना में तीन गुना तक ज्यादा पौष्टिकता होती है। आइए जानते हैं कॉकरोच के दूध के बारे में।

18वीं सदी के मशहूर दार्शनिक नीत्शे ने कहा था, कि अगर आप एक कॉकरोच को मारते हैं तो आप हीरो कहे जाएंगे और तितली को मारते हैं तो विलेन। नैतिकता के मानक सुंदरता से जुड़े होते हैं। कॉकरोच बीमारी फैलाते हैं, आपको घिनौने लग सकते हैं। लेकिन उसे अब शायद तितली के समकक्ष खड़ा करने का समय शायद आ गया है। कारण उसकी सुंदरता नहीं, हमारी सेहत से जुड़ा एक पहलू है। एक स्टडी कहती है कि कॉकरोच से मिलने वाले दूध में पारंपरिक दूध से कहीं अधिक पोषण होता है। जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी में छपी एक रिपोर्ट कहती है कि यह चीज पृथ्वी पर सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर चीजों में से एक हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

cockroach milk

क्या होता है कॉकरोच का दूध? (What Is Cockroach Milk)

डिप्लोप्टेरा फंक्टाटा एक कॉकरोच प्रजाति है, जो बच्चे पैदा करने के लिए जानी जाती है। इसमें दूध का उत्पादन करने की क्षमता होती है जिसमें प्रोटीन क्रिस्टल होते हैं। ये इसके बच्चों के लिए पोषण देते हैं। पारंपरिक डेयरी दूध के उलट, ये एक पीले रंग का तरल पदार्थ होता है। ये प्रोटीन, अमीनो एसिड और हेल्दी शुगर से भरपूर होता है, जो सेल्स की मरम्मत और विकास जैसे शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कॉकरोच के दूध में भैंस, गाय और इंसान के दूध की तुलना में तीन गुना अधिक कैलोरी होती है।

End of Feed