रोज सुबह सिर्फ टहलें नहीं करें ब्रिक्स वॉक, सिर्फ इतनी देर चलने से दूर होंगे डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसे जानलेवा खतरे

रोज सुबह टहलना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ टहलना सेहतमंद रहने के लिए काफी नहीं है। जी हां आज हम आपको ब्रिक्स वॉक के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्वस्थ जीवन जीने के लिए जितना जरूरी खानपान का ध्यान रखना है उतना ही जरूरी शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी है। यदि आप जिम जाकर वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं या खुद को फिट रखने के लिए बहुत अधिक फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको बता दें कि आप केवल थोड़ी देर चलकर भी खुद को फिट बनाए रख सकते हैं। जी हां रोजाना सुबह 30 मिनट की ब्रिक्स वॉकिंग आपको कई तरह के लाइफस्टाइल रोगों से बचाकर रख सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रिक्स वॉक होता क्या है? यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

brisk walk benefits

क्या होती है ब्रिक्स वॉक? - What is Brisk Walk in Hindi

ब्रिक्स वॉक जिसे तेजी से टहलना कहते हैं, हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। हल्के से टहलना और तेज दौड़ने के बीच की गति से चलने को ब्रिक्स वॉक कहा जाता है। इस वॉक की गति की बात करें तो लगभग इस वॉक में आप 100 कदम प्रति मिनट के हिसाब से चलते हैं। ब्रिक्स वॉक की एक अनुमानित गति 3 से 3.5 मील प्रति घंटा के बीच होती है।

End of Feed