हेल्थ

Uric Acid को खींचकर शरीर से बाहर करते हैं ये फल, आज ही खाना करेंगे शुरू तो झट से दूर होगा जोड़ों का दर्द

यदि आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं और इसकी वजह से आपको जोड़ों के दर्द ने घेर लिया है, तो आपको आज हम एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जो आपके यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

uric acid remedies

शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर आपके जोड़ों पर देखने को मिलता है। इससे आपकी जॉइंट पेन की समस्या काफी बढ़ जाती है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन नाम के पदार्थ के टूटने से बनता है। वहीं यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से यह आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ फलों के बारे में जो आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

चेरी

लाल रंग की चेरी एक ऐसा फ्रूट है, जो आपके शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। चेरी में फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीज, कॉपर और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं।

कीवी

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कीवी एक कारगर फल है। विटामिन-सी और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर कीवी आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। यूरिक एसिड के साथ ही कीवी आपको पेट की सेहत को भी दुरुस्त बनाए रखता है।

सेब

फाइबर से भरपूर 1 सेब आपको रोजाना खाना चाहिए, ये आपने जरूर सुना होगा। ये आपके खून में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही सेब में पाया जाने वाला मैलिक एसिड यूरिक एसिड के असर को खत्म करने में कारगर साबित होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article