World Malaria Day 2025 : क्या है ब्रेन मलेरिया जो बच्चों के लिए हो सकता है जानलेवा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

what is Brain Malaria : 25 अप्रैल का दिन दुनिया भर में विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। मलेरिया रोग के खात्मे और इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला ये दिन बेहद खास है। आज हम आपको ब्रेन मलेरिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। जी हां आइए जानते हैं क्या है ब्रेन मलेरिया इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

Brain Malaria Symptoms and Prevention tips: 25 अप्रैल के दिन दुनिया भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया रोग के खात्मे और इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला ये दिन बेहद खास है। मलेरिया एक परजीवी संक्रमण है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। प्लाज्मोडियम परजीवी के द्वारा मलेरिया का संक्रमण फैलता है। ये परजीवी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से एक-दूसरे में फैलता है। हालांकि आजकल मलेरिया का इलाज काफी आसान हो गया है, लेकिन मलेरिया होने पर आपको कई दिन तक परेशान रहना पड़ सकता है। इसके साथ ही आज हम आपको ब्रेन मलेरिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो आपके बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ब्रेन मलेरिया इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

What is brain malaria

क्या होता है ब्रेन मलेरिया? - What is Brain Malaria in Hindi

ब्रेन मलेरिया को सेरेब्रल मलेरिया के नाम से भी जाना जाता है। ये मलेरिया का एक गंभीर रूप है जो हमारे दिमाग पर बुरा असर डालता है। जब मलेरिया का परजीवी हमारी रक्त वाहिकाओं में भर जाते हैं तो ऐसी कंडीशन में ब्रेन मलेरिया की स्थिति पैदा हो जाती है। क्योंकि ये परजीवी हमारे मस्तिष्क की छोटी रक्त वाहिकाओं को जाम कर देते हैं। जिससे हमारे दिमाग में सूजन आ जाती है और दौरे पड़ने की समस्या हो सकती हैं। इसके गंभीर मामलों में रोगी कोमा में जा सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। हालांकि ब्रेन मलेरिया का असर ज्यादातर छोटे बच्चों पर देखने को मिलता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है।

End of Feed