Walking Vs Running : एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है,यही कारण है कि आपको अक्सर एक्सरसाइज करने की सलाह लोगों द्वारा दी जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक जितना समय दिन भर के खाने में लगता है उतनी देर हमें रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आमतौर पर हमें 30-40 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह एक्सपर्ट के द्वारा दी जाती है। एक्सरसाइज में वॉकिंग और रनिंग ये दो सबसे प्रचलित एक्सरसाइज हैं। लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि दोनों में से आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? आज हम आपको विस्तार से बताएंगे...
वॉकिंग के फायदे - Benefits Of Walking
- ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए वॉकिंग एक कारगर व्यायाम है।
- साधारण गति से चलना मूड को बनाकर मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करता है।
- वॉकिंग एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है।
रनिंग के फायदे - Benefits Of Running
- दौड़ना एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, ये कैलोरी बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।
- इसके साथ ही रनिंग आपकी पैरों की मसल्स को मजबूत बनाता है।
- स्टेमिना को बूस्ट करने के लिए रनिंग एक कारगर अभ्यास है।
- वेट लॉस करने के लिए रनिंग सबसे असरदार अभ्यास है।
वेट लॉस के लिए वॉकिंग या रनिंग क्या है ज्यादा फायदेमंद? - What is more beneficial for weight loss walking or running?
चलना यानी वॉकिंग एक कारगर एक्सरसाइज है, जो आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखता है। लेकिन दौड़ना यानी रनिंग आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकता है। ये आपकी कैलोरी बर्निंग प्रोसेस को काफी तेज कर देता है। जिससे आप तेजी से वेट लॉस कर पाते हैं। यदि आप नॉर्मल फिटनेस के लिए एक्सरसाइज तलाश रहे हैं, तो आपको वॉकिंग का सहारा लेना चाहिए लेकिन वेट लॉस के लिए आपको रनिंग का अभ्यास करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
