Weight Loss: आज की लाइफ में हर शख्स फिट (Fit) होने के साथ यंग (Young) दिखना चाहता है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे (Obesity) की समस्या से जूझ रहे हैं। हर घर का एक से ज्यादा सदस्य मोटापे (Obesity Problem) से जूझ रहा है। मोटापा कम करने को लेकर लोग कई तरह की नुस्खे भी आजमा रहे हैं। इसके अलावा लोग जिम (Gym), वॉक (Walk) आदि भी कर रहे हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और जिम, वॉक, घरेलू नुस्खे आजमाने के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आज हम आपको एक घरेलू और रामबाण इलाज (Weight Loss) के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपना तेजी से वजन कम कर पाएंगे।
Weight Loss: वजन कम करने के लिए हल्दी का पानी है फायदेमंद।
हल्दी एक ऐसी चीज है, जो हर घर के किचन में होती ही ही। दाल से लेकर सब्जी तक में हल्दी का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से आप अपना वजन कम कर पाएंगे। दरअसल हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो मोटापा कम करने का काम करते हैं।
सुबह खाली पेट पीना होगा हल्दी का पानी
वजन कम करने को लेकर आपको हल्दी का पानी पीना होगा। आपको सुबह उठने के बाद खाली पेट हल्दी का पानी पीना होगा। हल्दी का पानी सुबह पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कुछ दिन लगातार सुबह उठने के साथ हल्दी के पानी का सेवन करेंगे, तो कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा।
वजन कम करने के लिए हल्दी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको हल्दी की एक गांठ को 2 कप पानी में उबालना होगा। आपको इस पानी को तब तक उबालना है, जब तक पानी 2 कप से 1 कप न हो जाए। इसके बाद हल्दी के पानी को छानने के बाद थोड़ा सा शहद मिला लें। आप शहद के अलावा हल्दी पानी में सिर्फ नमक और काली मिर्च ही डालें। हालांकि आपको ध्यान रखना है कि हल्दी का पानी बनाते समय सिर्फ हल्दी की गांठ का ही इस्तेमाल करना है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
