वजन घटाने के साथ नशा छुड़ाने में भी असरदार, ओजेम्पिक जैसी दवाएं बन सकती हैं शराब की लत का इलाज, रिसर्च का दावा

Ozempic May Help Treat Alcohol And Drug Addiction In Hindi: नई रिसर्च में दावा किया गया है कि वजन घटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली Ozempic जैसी दवाएं अब शराब और ड्रग्स की लत छुड़ाने में भी मददगार हो सकती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दवाएं न सिर्फ भूख पर असर डालती हैं, बल्कि दिमाग के उन हिस्सों को भी शांत करती हैं जो नशे की लत को ट्रिगर करते हैं। जानें क्या कहती है नई स्टडी।

Ozempic May Help Treat Alcohol And Drug Addiction In Hindi: अब तक Ozempic जैसी दवाओं को सिर्फ वजन घटाने का टूल माना जाता था, लेकिन नई रिसर्च ने इसकी एक नई दिशा खोल दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दवाएं न सिर्फ मोटापे से जूझ रहे लोगों की मदद कर सकती हैं, बल्कि शराब और ड्रग्स जैसी लत छुड़ाने में भी कारगर हो सकती हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक, ये दवाएं दिमाग के उस हिस्से पर असर डालती हैं जो हमें नशे की ओर खींचता है। यानी अब “वजन घटाने” की दवा “नशा छुड़ाने” का इलाज भी बन सकती है।

Ozempic May Help Treat Alcohol And Drug Addiction

Ozempic May Help Treat Alcohol And Drug Addiction

वजन घटाने वाली दवा का नया रोल सामने आया

लंबे समय से Ozempic और इसी तरह की दवाओं का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में किए गए एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि ये दवाएं शराब और ड्रग्स जैसी लत पर भी असर डाल सकती हैं। रिसर्च में बताया गया कि जिन लोगों ने ये दवाएं लीं, उनमें शराब पीने या अन्य नशे की प्रवृत्ति में कमी देखने को मिली।

End of Feed