हेल्थ

Weight Gain Superfoods: दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स, 24 से 30 होगी कमर

Weight Gain Superfoods: अगर आप शरीर से दुबले और पतले हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

Image

Weight Gain Superfoods: दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स।

Weight Gain Superfoods: किसी भी इंसान के लिए फिट (Fit) रहना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर आप फिट रहेंगे, तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और साथ ही आपको अस्पतालों और डॉक्टर्स के पीछे नहीं भागना होगा। दुनियाभर में काफी लोग जहां मोटापे (Obesity) की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो वहीं काफी लोग दुबलेपन के कारण शर्मिंदा हो रहे हैं। कुछ लोग तो काफी कुछ खाने के बाद भी मोटे नहीं हो पा रहे हैं। अगर आपको उनको खाते हुए देखेंगे तो आपको हैरानी हो जाएगी, कि इतना कुछ खाने के बाद भी ये इतने मोटे क्यों नहीं हो पा रहे हैं। आज हम इसी को लेकर आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स (Weight Gain Superfoods) के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने के कुछ दिनों के अंदर ही आप मोटे हो जाएंगे और आपकी कमर 24 से 30 हो जाएगी।

वजन बढ़ाने वाले सुपर फूड्स (Weight Gain Superfoods)

किशमिश

दुबले-पतले लोग अगर अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें रोज किशमिश खानी चाहिए। दरअसल किशमिश खाने से वजन बढ़ता है। किशमिश में कैलोरी की बहुत मात्रा पाई जाती है। आपको रोज रात सोने से पहले किशमिश को पानी में भिगोकर रखनी है और सुबह उठकर उसे खाना है। कुछ दिनों में आपको अपना वजन बढ़ता हुआ दिखाई देने लगेगा।

केला

फलों में केला वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। केला खाने से वजन काफी तेजी के साथ बढ़ता है। केले में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करती है। आप दिनभर में 2-4 केले खा सकते हैं। आप केले का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।

पीनट बटर

वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप पीनट बटर को कई तरीकों से खा सकते हैं। आप दूध में मिलाकर, शेक में या फिर ब्रेड में मिलाकर खा सकते हैं। पीनट बटर से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगेगा।

घी

घी खाकर भी आप अपना वजन काफी तेजी से बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपको दिनभर में सीमित मात्रा में ही घी का सेवन करना चाहिए। रोज घी खाने से कुछ दिनों में आपको अपना वजन बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आयुर्वेद के मुताबिक भी घी वजन बढ़ाने के लिए बढ़िया है।

आलू

दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे लोग वजन बढ़ाने के लिए आलू का सेवन करें। आप आलू को कई तरीकों से खा सकते हैं। आलू कैलोरी से भरपूर होते हैं और साथ ही इसमें स्टार्च और फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article