हेल्थ

World Obesity Day 2024: विश्वभर में क्यों मोटापे का शिकार हो रहे हैं लोग? जानें इस गंभीर स्थिति से बचने के लिए टिप्स

World Obesity Day 2024: मोटापा एक जटिल समस्या है जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर लोगों को इस गंभीर स्थिति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। जानें इस वर्ष की थीम क्या है, मोटापा क्यों बढ़ता है और कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

World Obesity Day 2024: Causes Of Obesity And Prevention

Photo : Shutterstock.com

World Obesity Day 2024: शरीर का बढ़ता वजन यानी मोटापा एक अब एक वैश्विक महामारी बन चुका है। दुनिया भर में लाखों लोग मोटापे से ग्रसित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लगभग 800 मिलियन लोग मोटापे के साथ जी रहे हैं। हर 3 में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार हो रही है। बच्चों और कम उम्र के लोगों में ही आजकल मोटापे की समस्या खूब देखने को मिलती है। लेकिन शरीर का बढ़ता वजन आपको कई गंभीर रोगों के जोखिम में डालता है। इसकी वजह से व्यक्ति डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कैंसर आदि जैसे गंभीर रोगों की चपेट में आ सकता है। मोटापे से होने वाली इन बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और वजन कंट्रोल रखने को प्रेरित करने के लिए दुनिया भर में 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2024 की थीम क्या है- World Obesity Day 2024 Theme

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2024 की थीम है 'आओ मोटापे के बारे में बात करें और...'। इस वर्ष का अभियान मोटापे को लेकर खुलकर बातचीत करने को लेकर है। इसमें क्रॉस-कटिंग बातचीत की जाएगी कि स्वास्थ्य, युवावस्था और अपने आस-पास की दुनिया को देखते हुए हम एक साथ मिलकर मोटापे से कैसे निपट सकते हैं। मोटापा दुनिया भर के लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करता है, इस पर खुलकर बातचीत हो सके।

मोटापे की समस्या क्यों होती है- What Causes Obesity In Hindi

नेशनल हेल्थ सर्विस यूके (NHS UK) के अनुसार, मोटापा एक जटिल समस्या है जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मोटापे की समस्या तब होती है, जब हम नियमित अपनी दैनिक शरीर की जरूर से अधिक कैलोरी का सेवन करने लगते हैं। इस स्थिति में हमारे द्वारा खाई जाने वाली अतिरिक्त कैलोरी शरीर में प्रयोग नहीं हो पाती है, वह फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती है। जब लगातार हम अधिक कैलोरी खाते रहते हैं, तो इससे शरीर का वजन बढ़ता है और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। मोटापे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी वसा के रूप में जमा हो जाती है। हालांकि, इसमें कई कारक योगदान देते हैं जैसे,

1. कैलोरी से भरपूर फूड्स: अनहेल्दी फूड्स जैसे चीनी से भरपूर फूड्स, मिठाई, चिप्स, नमकीन, पिज्जा-बर्गर जैसे जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, शराब, सोडा, कोला, और अन्य कार्बोनेटिड ड्रिंक्स का अधिक सेवन।

2. शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना: दिन भर बेड या सोफा पर लेटकर टीवी देखना, मोबाइल चलाना, ऑफिस में लैपटॉप-कंप्यूटर पर बैठे-बैठे काम करना, एक्सरसाइज न करना, थोड़ी सी दूर जाने के लिए वाहन का प्रयोग करना, आउटडोर गेम्स न खेलना, खेल-कूद में रुचि कम होना आदि।

3. अनुवांशिक: कुछ लोगों में वजन बढ़ने की समस्या उनके पारिवारिक इतिहास पर भी निर्भर करती है। अगर उनके माता-पिता मोटापे से ग्रसित रहे हैं, तो उनमें भी मोटापे का खतरा बना रहता है।

4. कुछ बीमारियां और दवाएं: थायराइड, हार्मोनल असंतुलन, अस्थमा और कई अन्य बीमारियां मोटापे में योगदान दे सकती हैं। इसके अलावा, इनके और अन्य बीमारियां जैसे मिर्गी, डायबिटीज, सिजोफ्रेनिया आदि के लिए दी जाने वाली दवाएं वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। इनके उपचार के लिए कुछ स्टेरॉयड दवाएं दी जाती हैं।

मोटापे से कैसे बचें- How To Prevent Obesity

शारदा हॉस्पिटल, नोएडा की सीनियर डायटीशियन मिस. श्वेता जैस्वाल की मानें तो स्वस्थ खानपान और जीवनशैली को फॉलो करके मोटापे से बचा जा सकता है। वजन कंट्रोल रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं..

  • शरीर की दैनिक जरूरत के अनुसार भोजन करें, अधिक कैलोरी खाने से बचें
  • संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें
  • फल-सब्जियां और साबुत अनाज डाइट में अधिक शामिल करें।
  • प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स अधिक खाएं, ये कम कैलोरी में आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।
  • नियमित 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। पैदल चलें, योग करें या जिम में वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं।
  • बच्चे आउटडोर गेम्स जरूर खेलें।
  • अनहेल्दी खाने से बचें।

इस तरह आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं। तो इन टिप्स को फॉलो करें और मोटापे जैसी गंभीर समस्या से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article