बारिश में पीने के लिए पानी उबालना कब जरूरी है और कब नहीं, जानिए कब यह आदत फायदेमंद है और कब बेकार

Water Safety In Rainy Season: क्या बारिश में हर बार पानी उबालकर पीना जरूरी है? जानिए किन परिस्थितियों में यह आदत आपकी सेहत बचा सकती है और कब इसकी जरूरत नहीं होती। डॉक्टर से समझिए मानसून में सुरक्षित पानी पीने का सही तरीका।

Water Safety In Rainy Season: बारिश शुरू होते ही घर के बड़े अक्सर कहते हैं कि अब पानी उबालकर ही पीना चाहिए। लेकिन क्या मानसून में हर किसी के लिए ऐसा करना जरूरी होता है? इसका जवाब हमेशा 'हां' नहीं है। कई बार पानी उबालना आपकी और परिवार की सेहत की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसकी जरूरत नहीं पड़ती। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर तक आने वाला पानी कितना साफ और सुरक्षित है। इसलिए बिना वजह हर बार पानी उबालने से बेहतर है कि पहले यह समझ लें कि कब यह आदत सच में फायदा देती है और कब इसकी जरूरत नहीं होती।

Water Safety In Rainy Season

बारिश में पीना उबालकर पीना कब जरूरी होता है और कब नहीं

बारिश में पानी को लेकर ज्यादा सावधानी क्यों

डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी की मानें तो बारिश के मौसम में कई बार गंदा पानी पीने के पानी तक पहुंच सकता है। अगर पानी की पाइपलाइन खराब हो, आसपास जलभराव हो या घर की पानी की टंकी गंदी हो, तो पानी दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा पानी पीने से पेट खराब होना, उल्टी-दस्त, बुखार और दूसरी संक्रमण वाली बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में पानी की सफाई को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

End of Feed