आयुर्वेद के अनुसार अखरोट खाने के क्या हैं फायदे, रोज कितने खाना चाहिए, जानिए सेवन का सही तरीका

Akhrot Benefits In Ayurveda: सर्दियों में अखरोट का सेवन तो खूब किया जाता है। बता दें कि आयुर्वेद में अखरोट को सेहत का खजाना माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिमाग को तेज करने से लेकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने तक, नियमित अखरोट खाने के कई गजब फायदे हैं। तो चलिए आज एक्सपर्ट से जानते हैं अखरोट रोज खाने का सही तरीका क्या है और कितनी मात्रा फायदेमंद मानी जाती है।

Akhrot Benefits In Ayurveda: हम में से ज्यादातर लोग अखरोट को बस दिमाग तेज करने वाला ड्राई फ्रूट मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद में अखरोट यानी अखरोट को इससे कहीं ज्यादा खास माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर चैताली राठौर के अनुसार अखरोट त्वचा की रंगत निखारने से लेकर कमजोरी, थकान, नींद, दांतों की मजबूती और फर्टिलिटी तक में मदद करता है। सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इस लेख में हम आयुर्वेद के अनुसार अखरोट खाने के फायदे, रोज कितने अखरोट खाना सही है और इसका सही उपयोग क्या है, आसान और रोजमर्रा की भाषा में समझेंगे।

अखरोट खाने के क्या हैं फायदे

अखरोट खाने के क्या हैं फायदे

त्वचा की रंगत निखारने में कैसे मदद करता है अखरोट

अगर त्वचा बेजान और फीकी लगने लगी है तो आयुर्वेद में अखरोट का एक आसान उपाय बताया गया है। 1 या 2 अखरोट को गाय के दूध के साथ घिसकर बारीक पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। आयुर्वेद के अनुसार यह उपाय त्वचा की रंगत सुधारने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। नियमित उपयोग से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी दिखने लगती है।

End of Feed