Health Tips: घर में पहन कर रखें जूते-चप्पल या चलें नंगे पैर, सफाई नहीं सेहत के नजरिए से समझिए क्या है सही

Health Tips:एशियाई देशों की बात करें तो यहां भी आमतौर पर घरों के अंदर जूते-चप्पल नहीं पहने जाते। कारण शायद स्वच्छता या पवित्रता रही हो लेकिन इस तरह परंपरा सदियों से लगभग पूरी दुनिया में चली आ रही है। आइए जानते हैं घरों के भीतर चप्पल-जूते पहनना ठीक है या नहीं। सेहत को लेकर क्‍या बात है सही।

Health Tips: एक पुरानी अफ्रीकन कहावत भी है, जब आप अपने जूते दरवाजे पर छोड़ते हैं तो अपनी परेशानियां भी पीछे छोड़ देते हैं। बाहर पहने गए जूते अगर घर में आ जाएं तो उनके साथ केवल धूल मिट्टी नहीं आती, उनके साथ आते हैं कई बीमार करने वाले जीव। लेकिन घरों के अंदर क्या नंगे पैर घूमना जरूरी है? दिन भर काम से लौटने के बाद घर पर भी जूते पहने रहना सही है? चर्म रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके कुछ फायदे हो सकते हैं। आइए समझते हैं।

wear slippers in house or stay barefoot

क्‍या घर में नंगे पैर चलना सही है

घर में जूते न लाने के फायदे

घर में बाहर वाले जूते चप्पल न लाने से कई तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। घर के अंदर गंदगी की का करीब एक तिहाई हिस्सा बाहर से आता है। इनमें से अधिकांश हमारे जूतों के जरिए अंदर आता है। इनके साथ कई खतरनाक बैक्टीरिया भी आ सकते हैं जो हमें और खास तौर पर बच्चों को बीमार कर सकते हैं। ऐसे में बेहतर तो यही है कि जूतों को दरवाजे पर ही उतार दिया जाए, लेकिन जूते उतारते ही घर की चप्पल पहन लेना क्या ठीक है?

End of Feed