विटामिन डी की कमी से बड़ा खतरा! लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है कोविड-19 संक्रमण, वैज्ञानिकों का दावा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2023, 03:06 PM IST

वैज्ञानिकों ने पाया है कि विटामिन डी की कमी होने से कोविड-19 के संक्रमण से उबरने में ज्यादा समय लगने का खतरा बढ़ जाता है। अनुसंधान के नतीजों से पता चलता है कि कोविड संक्रमण के बाद मरीज को अपने विटामिन डी के स्तर की जांच करानी चाहिए।

Untitled design (2)

विटामिन डी की कमी से देर तक कोविड का संक्रमण रहने का खतरा (Source:istock)

प्रमुख शोधकर्ता और इटली के मिलान स्थित वीटा सैल्यूट सैन रफाएल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रिया गिउस्टिना ने कहा, अध्ययन से पता चलता है कि कम विटामिन डी स्तर वाले कोविड-19 रोगियों में लंबे समय तक संक्रमण रहने (लॉन्ग कोविड) की आशंका होती है, लेकिन यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि विटामिन डी की खुराक लक्षणों में सुधार कर सकती है या इस जोखिम को पूरी तरह से कम कर सकती है। लॉन्ग कोविड एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोविड-19 का प्रभाव प्रारंभिक संक्रमण के संपर्क में आने के बाद 12 सप्ताह से अधिक समय तक बना रहता है।

End of Feed