आंखों की इन 5 समस्याओं को न करें भूलकर भी अनदेखा, शरीर में इस विटामिन की कमा का हो सकते हैं लक्षण

Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Eyes In Hindi: जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो इसके शरीर में कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि इसके कुछ लक्षण आंखों में भी नजर आते हैं, इसलिए आंखों की कुछ समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Eyes In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। क्योंकि अगर आपका खानपान स्वस्थ नहीं है, तो इसकी वजह से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में कई रोग पैदा हो सकते हैं, क्योंकि कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर अंगों को स्वस्थ रखने और फंक्शन को बनाए रखने में मदद करते हैं। आजकल लोगों में विटामिन बी12 की कमी भी काफी देखने को मिल रही है। यह विटामिन शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है, शरीर में खून बनाने, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और बेहतर बे्न फंक्शन आदि के साथ-साथ विटामिन बी12 के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। इसलिए शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होने देनी चाहिए। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो इसके शरीर में कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस विटामिन की कमी के कुछ संकेत और लक्षण हमारी आंखों में भी देखने को मिलते हैं। इस लेख में हम आपको विटामिन बी 12 की कमी के आंखों में दिखने वाले 5 लक्षण बता रहे हैं।

Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency In Eyes

Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency In Eyes

विटामिन बी12 की कमी के आंखों में दिखते हैं ये लक्षण- Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency In Eyes In Hindi

  1. आंखों में ड्राइनेस: बी12 विटामिन की कमी से आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है।
  2. पीलापन: आंखों का पीला पड़ना विटामिन बी12 की कमी का प्रमुख लक्षण है।
  3. फोकस करने में परेशानी: जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो धुंधला दिखाई देता है और फोकस ठीक से नहीं हो पाता है।
  4. रात की नजर कमजोर होना: विटामिन बी12 की कमी से रात में दिखाई न देने की समस्या होती है।
  5. आंखों का फड़कना: बार-बार आंख का फड़कना भी इस विटामिन की कमी को ओर इशारा करता है।

End of Feed