हेल्थ

शरीर में अगर हैं ये 4 समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं दही, गंभीर हो सकते हैं लक्षण और बिगड़ सकती है स्थिति

Who Should Avoid Curd In Hindi: भले ही दही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है, लेकिन अगर व्यक्ति को पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

Image

Who Should Not Eat Curd

Photo : Shutterstock.com

Who Should Avoid Curd In Hindi: दही का सेवन संपर्ण स्वास्थ्य के लिए बुहत लाभकारी माना जाता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फैट्स, विटामिन बी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यह शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है। दही आंत स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फूड है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आंत स्वस्थ रहती हैं, और आंत का स्वस्थ रहना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। पाचन स्वास्थ्य से लेकर, मस्तिष्क और इम्यूनिटी सभी के लिए आंत का स्वस्थ होना आवश्यक है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कुछ लोगों को दही खाने के बाद कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग पूछते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होती है? आपको बता दें कि भले ही दही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है, लेकिन अगर व्यक्ति को पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दही किन-किन लोगों को नहीं खानी चाहिए, इस लेख में विस्तार से जानें।

किन लोगों को दही नहीं खानी चाहिए- Who Should Not Eat Curd In Hindi

जिन लोगों को दही या दूध से बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो

किसी फूड्स से एलर्जी होना बहुत आम बात है। दूध से बने उत्पादों से एलर्जी की समस्या काफी लोगों में देखने को मिलती है। अगर ऐसे लोग दही खाते हैं, तो इसके कारण उन्हें पाचन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ पेट दर्द, उल्टी-दस्त आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गठिया की समस्या होने पर

यह सही है कि दही खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं, लेकिन जिन लोगों को गठिया या आर्थराइटिस की समस्या दही खाने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ भी खट्टा खाने की सलाह नहीं दी जाती है। यह जोड़ों की सूजन और दर्द को बढ़ाने में योगदान दे सकता है।

सांस संबंधी समस्याएं होने पर

जिन लोगों का सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में इन्फेक्शन या अस्थमा जैसी समस्याएं हैं, उन्हें भी बहुत कम मत्रा में दही खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे खाने से कफ बढ़ सकता है। जो आपकी परेशानी को अधिक गंभीर बना सकता है।

एसिडिटी होने पर

जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है या पहले से पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो ऐसे में दही खाने से उनके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इसके सेवन से बचने में ही समझदारी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article