हेल्थ

Mahashivratri 2024: महादेव को कनेर के फूल चढ़ाने से बढ़ता धन-वैभव, ये पीले फूल सेहत को देते हैं 5 गजब के फायदे

Kaner Flower Benefits In Hindi: आप जब भगवान शिव को कनेर के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे धन-वैभव बढ़ता है। साथ ही, घर से दरिद्रता का नाश होता है। ये फूल सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में जानें कनेर के फूल सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं।

Image

Kaner Flower Benefits

Photo : Shutterstock.com

Kaner Flower Benefits In Hindi: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग मंदिर में उनपर बेलपत्र, भांग के पत्ते और धतूरा आदि अर्पित करते हैं। ये सभी चीजें महादेव को बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा, महादेव को कनेर के फूल भी बहुत प्रिय हैं। इस वर्ष शुक्रवार 08 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग अन्य चीजों के साथ कनेर के फूल भी अर्पित करते हैं। यह त्यौहार हिन्दुओं के लिए बहुत खास है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव सभी मंगलकामनाएं पूरी करते हैं। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वे इस दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसा माना जाता है कि जब आप भगवान शिव को कनेर के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे धन-वैभव बढ़ता है। साथ ही, घर से दरिद्रता का नाश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फूल सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कनेर के फूल के फायदे बता रहे हैं।

कनेर के फूल के फायदे- Oleander Flower Benefits In Hindi

पाचन स्वास्थ्य सुधारे

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी आदि रहती है, उनकी समस्या कनेर का फूल दूर कर सकता है। कनेर के फूलों का काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है।

महिलाओं के लिए लाभकारी है

पीरियड्स के दौरान महिलाओं की परेशानी दूर करने में यह फूल लाभकारी है। इसकी मदद से पीरियड्स की ऐंठन और दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए कनेर के फूलों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

बुखार में लाभकारी है

कनेर के फूल का काढ़ा रुक-रुक कर बुखार आने की समस्या दूर कर सकता है। इस फूल का काढ़ा पीने से बुखार खुलकर आता है और ठीक हो जाता है। लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कुछ बीमारियों में लाभकारी है

मलेरिया और मिर्गी की समस्या दूर करने में ये पीले फूल बहुत लाभकारी हैं। लेकिन इसके प्रयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

त्वचा के लिए लाभकारी

दाने, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे साफ करने में कनेर के फूल फायदेमंद हैं। कनेर के फूल का पेस्ट या सूखे हुए करने के फूल के पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article