टाइफाइड और साल्मोनेला के खिलाफ नई वैक्सीन बनी उम्मीद की किरण, पहले ट्रायल में दिखाए शानदार रिजल्ट

Vaccine For Typhoid And Invasive Salmonella Shows Promise: टाइफाइड और साल्मोनेला से लड़ने के लिए नई वैक्सीन ने पहला चरण पास कर लिया है। रिसर्च के मुताबिक, इस वैक्सीन ने शानदार परिणाम दिखाए हैं और भविष्य में यह गंभीर संक्रमणों से बचाव की बड़ी उम्मीद बन सकती है। जानिए इस वैक्सीन के ट्रायल और फायदे के बारे में विस्तार से।

Vaccine For Typhoid And Invasive Salmonella Shows Promise: टाइफाइड और साल्मोनेला जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ाई में अब एक नई उम्मीद जग चुकी है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी वैक्सीन विकसित की है, जिसने पहले चरण के ट्रायल में शानदार नतीजे दिए हैं। यह वैक्सीन इन दोनों इंफेक्शन्स के खिलाफ मजबूत इम्यून रेस्पॉन्स पैदा करती है, जिससे आने वाले समय में लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। टाइफाइड अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में जानलेवा बीमारी बनी हुई है, खासकर उन देशों में जहां स्वच्छ पानी और हाइजीन की कमी है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़ी खास बातें।

Vaccine For Typhoid And Invasive Salmonella Shows Promise

Vaccine For Typhoid And Invasive Salmonella Shows Promise:

पहली बार हुआ संयुक्त वैक्सीन पर सफल ट्रायल

वैज्ञानिकों ने एक ही वैक्सीन तैयार की है जो टाइफाइड और इनवेसिव साल्मोनेला दोनों से सुरक्षा दे सकती है। ये ट्रायल यूनाइटेड किंगडम में किया गया और इसमें शामिल वॉलंटियर्स पर वैक्सीन ने सुरक्षित और सकारात्मक असर दिखाया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैक्सीन ‘डुअल प्रोटेक्शन’ देने वाली पहली वैक्सीन साबित हो सकती है।

End of Feed