अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए कोरोना संक्रमित सामने आई हेल्थ रिपोर्ट, जानें कैसी है हालत और बचाव के उपाय

US President Joe Biden got corona positive : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए है। व्हाइट हाउस ने जारी किए अपने बयान में बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। आइए जानते हैं अब कैसी है उनकी हालत और कैसे करें अपना बचाव..

साल 2019 में शुरू हुआ कोरोना अब तक अपना कहर बरपा रहा है। आए दिन किसी न किसी के संक्रमित होने की खबर सामने आती रहती है। हाल ही में अमेरिका से सामने आई खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर से कोरोना संक्रमण से शिकार हो गए हैं। ऐसा तब हुआ है जब कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव प्रचार अपने जोरों पर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो बाइडेन के लास वेगास में चल रहे कार्यक्रम के बाद उनका कोविड टेस्ट कराया गया था।

us president joe biden got corona positive

चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति का यूं अचानक से कोरोना पॉजिटिव हो जाना सत्ता पक्ष के लिए बड़ी मुश्किल का समय हो सकता है। राष्ट्रपति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को कोरोना वैक्सीन भी दी गई है, और उन्होंने बूस्टर डोज भी लगवाई है।

End of Feed