टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को हुई आंखों से जुड़ी खतरनाक बीमारी, आंखों में लेंस लगाना पड़ा भारी- दिखाई देना हुआ कम

TV Actress Jasmin Bhasin Suffered From Eye Problem: एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेंस पहनने की वजह से आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई है। आपको बता दें कि उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई है और इसकी वजह से उन्हें दिखाई देना भी कम हो गया है। एक्ट्रेस ने आंखों पर पट्टी बंधवा ली है।

TV Actress Jasmin Bhasin Suffered From Eye Problem: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग आंखों में कॉन्टैक्ट लैंस लगाते हैं। लेकिन इनका प्रयोग करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इनके प्रयोग के समय जरा सी गलती है, आंखों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही मामला टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ भी सामने आया है। आपको बता दें कि कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से एक्ट्रेस की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में आंखों में गंभीर दर्द और आंखों से धुंधला दिखाई देने की समस्या से जूझ रही हैं।

TV Actress Jasmin Bhasin Suffered From Eye Problem

TV Actress Jasmin Bhasin Suffered From Eye Problem

कार्यक्रम में आई थी दिल्ली

एक्ट्रेस 17 जुलाई को एक कार्यक्रम के चलते दिल्ली आईं थीं। इस इवेंट के दौरान ही उन्होंने आंखों में लेंस पहने थे। हालांकि, एक्ट्रेस को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनके लेंस में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने रेगुलर लेंस की तरह आंखों में इन्हें लगाया। लेंस पहनने के कुछ समय बाद ही उनकी आंखों में दर्द होने लगा और धीरे-धीरे लगातार बढ़ने लगा।

End of Feed