सामने आईं कैंसर के अधिकतर मामलों की वजह, तंबाकू के अलावा इन दो चीजों से है बड़ा खतरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 13, 2023, 02:19 PM IST

हेड कैंसर सर्जन एवं टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के उप निदेशक प्रो. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कैंसर के कारण जानना बहुत जरूरी है। 20 प्रतिशत कैंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ब्लड-बोन आदि कैंसर क्यों होता, यह नहीं मालूम। 10 प्रतिशत कैंसर स्वच्छता पर आधारित हैं।

हेड कैंसर सर्जन एवं टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के उप निदेशक प्रो. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कैंसर के कारण जानना बहुत जरूरी है। 20 प्रतिशत कैंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ब्लड-बोन आदि कैंसर क्यों होता, यह नहीं मालूम। 10 प्रतिशत कैंसर स्वच्छता पर आधारित हैं। 40 फीसदी कैंसर के कारण तंबाकू, शराब, पान मसाला आदि हैं। 4 प्रतिशत कैंसर जेनेटिक हैं। हालांकि समाज में इसके बारे में गलत धारणा है। कुछ ही कैंसर जेनेटिक होते हैं।

तंबाकू, पान मसाला और शराब से 40 फीसदी बढ़ता है कैंसर का खतरा

सोमवार को लोकभवन में कैंसर पर जीत' विषयक कार्यक्षमता वृद्धि व्याख्यानमाला को प्रो चतुर्वेदी संबोधित कर रहे थे। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यूपी के वाराणसी में 70 हजार मरीजों का इलाज हो चुका है और प्रतिवर्ष 25 हजार मरीज वहां पंजीकृत हो रहे हैं। हमने सोचा था कि इस अस्पताल के बनने से मुंबई में यूपी के मरीजों की कमी होगी पर ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed