Tips To Overcome Heat Stroke: गर्मी अब अपने चर्म पर जाने लगी है। अब दोपहर के दौरान घर के बाहर कदम रखते है गर्म हवाएं महसूस होने लगती हैं। इस दौरान अब अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि ये गर्म हवाएं आपको बहुत जल्दी बीमार बना सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को अभी से बुखार, शरीर का तापमान बहुत ज्यादा, भ्रम, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो आपको बता दें कि ये लू लगने का लक्षण हो सकते हैं। बार-बार बुखार उतरना-चढ़ना, ठंडे वातावरण में भी शरीर से बहुत अधिक हीट निकलना इसके कुछ प्रमुख लक्षण हैं। लू लगने की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या भी हो सकती है। इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को लू लग भी गई है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि घर पर कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके ही आप आसानी से गर्म हवाओं के प्रभाव को कम कर सकते हैं। हालांकि, स्थिति गंभीर होने पर सीधा डॉक्टर से पास जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको जल्द गर्म हवाओं के प्रकोप से छुटकारा मिलेगा।
Tips To Overcome Heat Stroke
लू लगने पर जल्द राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स - Tips To Overcome Heatstroke In Hindi
कपड़े कम करें
शरीर का तापमान अधिक न बढ़े और कंट्रोल रहे इसके लिए कपड़े ज्यादा न पहनें। ढीले और सबसे हल्के कपड़े पहनें। इससे शरीर का तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा।
रूम को ठंडा करें
घर में AC या कूलर की मदद से कमरे को ठंडा कर लें। ठंडे वातावरण में रहने से शरीर को ठंडा रखने में भी मदद मिलेगी। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।
ठंडे पानी से स्नान करें
शरीर को ठंडा रखने का यह भी एक बेहतरीन तरीका है। कोशिश करें कि नहाने का पानी में बर्फ मिलाकर इसे थोड़ा ठंडा कर लें। उसके बात इससे नहाएं। यह लू के प्रभाव को कम करने में बहुत मदद करेगा।
भरपूर पानी पिएं
शरीर हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। इसलिए बार-बार ठंडा पानी पीते रहें। अगर आप पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएंगे, तो इससे गर्म हवाओं के प्रभाव को कम करने में और भी अधिक लाभ मिलेगा।
फलों का रस पिएं
ठंडा-ठंडा फलों का रस, नारियल पानी, नींबू पानी कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। यह ये शरीर आंतरिक रूप से ठंडा रखते हैं। इसके अलावा, कुछ देसी ड्रिंक्स जैसे सत्तू, बेल का शरबत आदि भी गर्म हवाओं की मार से आपको जल्द राहत दिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
