दिल की बीमारियों के पीछे छिपा साइलेंट कारण हो सकता है थायराइड रोग, डॉक्टर से जानें हार्ट डिजीज के साथ कनेक्शन

Thyroid Can Increase Heart Disease Risk: आमतौर पर जब भी दिल को कमजोर करने वाली बीमारियों की बात करते हैं, तो हमेशा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों को ही दोष दिया जाता है। मगर सच्चाई इसे काफी अगल है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि थायराइड रोग भी हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। आज डॉक्टर से समझें थायराइड कैसे हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

Thyroid Can Increase Heart Disease Risk: जब किसी को दिल की बीमारी होती है, तो ज़्यादातर लोग ब्लड प्रेशर, शुगर या कोलेस्ट्रॉल को वजह मानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक छोटा-सा थायरॉइड ग्लैंड भी आपके दिल की सेहत पर बहुत गहरा असर डालता है। हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक का शिकार होते हैं और उनमें से कई मामलों में असली कारण थायरॉइड का असंतुलन होता है, जो समय पर पकड़ में नहीं आता।

Thyroid Can Increase Heart Disease Risk

Thyroid Can Increase Heart Disease Risk

थायराइड और हृदय रोगों के बीच क्या संबंध है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मोहित शर्मा से बात की। उन्होंने हमें बताया कि कैसे थायरॉइड हार्मोन (T3 और T4) दिल की धड़कन, बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। अगर ये हार्मोन बिगड़ जाएं, तो दिल पर धीरे-धीरे असर पड़ने लगता है, जो आगे चलकर जानलेवा बन सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

End of Feed