इस सरल योगासन से करें बॉडी को रिलैक्स और रिचार्ज, तनाव भी होगा दूर

शरीर को आराम देने में ये एक योगासन बहुत कारगर है। इसको करने से शरीर में आया स्ट्रेस दूर होता है, साथ ही मानसिक व शरीरिक दोनों तरीकों की थकान भी दूर होती है। यह आसान सा योगासन है शवासन जो स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

Health Tips: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी तरीका है। नियमित योगाभ्यास न केवल रोगों से बचाव करता है, बल्कि तनाव और थकान को भी दूर करता है। इनमें शवासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। यह शरीर को रिलैक्स और रिचार्ज करने का सरल योगासन है। आमतौर पर योग के अंत में किया जाने वाला यह आसन शरीर को रिलैक्स और रिचार्ज करने में मदद करता है।

shavasana

क्या है शवासन, इसे कैसे करते हैं (Pic: iStock)

क्या है शवासन, इसे कैसे करते हैं

शवासन को 'कॉर्प्स पोज' भी कहा जाता है। यह एक विश्राम करने वाला आसन है। संस्कृत में 'शव' का अर्थ मृत शरीर और 'आसन' का अर्थ मुद्रा होता है। इस आसन में व्यक्ति शांत और स्थिर अवस्था में लेटकर शरीर और मन को पूर्ण विश्राम देता है। यह योग का सबसे सरल लेकिन प्रभावी आसन माना जाता है, जो तनाव, चिंता और थकान को कम करता है।

End of Feed