Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर एक खतरनाक स्थिति है, जिससे लिवर पूरी तरह से खराब हो सकता है। इसे कम करने के लिए लीन प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। आइए जानते हैं इन शाकाहारी चीजों के बारे में।
Fatty Liver: फैटी लिवर के लिए कौन सा प्रोटीन सबसे अच्छा है?
बिगड़ा हुआ जिगर स्वास्थ्य के लिए फैटी लिवर प्राथमिक जोखिम कारक है। यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, तो यह यकृत के सिरोसिस (Cirrhosis of the Liver) का कारण बन सकता है। यह लिवर खराब होने की आखिरी स्टेज होती है। इसमें लिवर पर चर्बी की मोटी परत जम जाती है जिससे सूजन आ जाती है।
लिवर के लिए प्रोटीन कितना जरूरी है? - How important is protein for the liver?
ऊतक की मरम्मत के लिए प्रोटीन आवश्यक है। मेडलाइन प्लस के अनुसार, प्रोटीन फैटी लिवर क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। यह लिवर पर अतिरिक्त चर्बी को जमा होने से भी रोकता है। लेकिन इसके लिए एनिमल प्रोटीन की जगह लीन प्रोटीन लें।
मटर खाने के फायदे - Benefits of Eating Peas
मटर प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। इनमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, फोलेट, आयरन भी होता है। यह आहार पाचन को आसान बनाता है।
बीन्स - Beans
शाकाहारी प्रोटीन प्राप्त करने के लिए फलियों का सेवन करना चाहिए। ये पौष्टिक चीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसे खाने से आपको कार्ब्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट आदि मिलते हैं।
कई प्रकार की दालें - Variety of Pulses
दाल में प्रोटीन के साथ फाइबर भी मौजूद होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है। इसके अलावा, यह रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह लिवर में जमा फैट को कम करता है ।
टोफू के फायदे - Benefits of Tofu
टोफू में मौजूद प्रोटीन फैटी लिवर के मरीजों को खाना चाहिए। क्योंकि ये पौधे आधारित खाद्य पदार्थ सभी आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करते हैं। 85 ग्राम टोफू से 71 कैलोरी, 3.5 ग्राम फैट और 9 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।
अंडे से हालत और हो सकती है खराब - Egg is not Good for Fatty Liver
लिवर खराब होने पर प्रोटीन ठीक से एबजॉर्ब नहीं हो पाता है। इससे अपशिष्ट पदार्थ शरीर में जमा होने लगते हैं और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए प्लांट बेस्ड लीन प्रोटीन का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
