हेल्थ

Arteries Blockage से हो सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की प्रॉब्लम, इन 4 चीजों के सेवन से होगी धमनियों की सफाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 07:51 AM IST

Arteries Blockage Problem: धमनियों में ब्लॉकेज की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या बनती है। यही वजह है कि हर साल लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं। धमनियों में ब्लॉकेज गलत खान पान की वजह से होता है और डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर इस समस्या से बचा जा सकता है।

Image

Arteries Blockage Problem

Food to avoid Arteries Blockage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले हार्ट अटैक का दर्द झेला। उन्होंने ठीक होने के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि उनके दिल में 95% तक ब्लॉकेज था। एक्ट्रेस का कहना है कि आजकल कई युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है। हार्ट अटैक का प्रमुख कारण होता है धमनियों का ब्लॉकेज। धमनियों में ब्लॉकेज की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या बनती है और इससे हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। इसमें शरीर की रक्त वाहिकाओं का फंक्शन खराब हो जाता है, जिसके चलते दिल का दौरा (हार्ट अटैक), स्ट्रोक और कई तरह के धमनी रोगों की संभावना बढ़ जाती है। धमनियों में ब्लॉकेज गलत खान पान की वजह से होता है और डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर इस समस्या से बचा जा सकता है।

बिना स्टार्च वाली सब्जियों जैसे गोभी, खीरा, बैंगन, गाजर, टमाटर आदि से बने भोजन को खाएं और प्रोटीन का सेवन भी करें। चिकन, अंडे, मछली, टोफू, मटर, दाल आदि दिल को फायदा पहुंचाने वाले प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की जगह जैतून के तेल, नारियल के तेल या घी का इस्तेमाल करें। ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर के लिए हानिकारक होता है।

अलसी के बीज-

एक चम्मच अलसी के बीज का नियमित सेवन आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, अलसी के बीज में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो बंद धमनियों को खोलने और दिल की सेहत में सुधार लाने का काम करता है।

हल्दी- हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन नाम का तत्व, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इनफ्लेमेटरी गुण धमनियों में खून का थक्का बनने से रोकते हैं। बंद धमनियों का इलाज करने में हल्दी भी बहुत कारगर मानी जाती है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम कर सकते हैं।

बादाम- बादाम में पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनो अनसैचुरेटिड, विटामिन-ई, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा होती है जो प्लैग को विकसित होने से रोकता है।

लहसुन- लहसुन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके संचरण को बेहतर बनाता है। लहसुन शरीर के कोलेस्ट्रोल लेवल को घटाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बमारियों का खतरा भी कम करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article