सर्दी जुकाम की समस्या का रामबाण है इस फूल से बना काढ़ा, आयुर्वेद में माना गया स्वास्थ्य का खजाना

Health Tips: आयुर्वेद में हरसिंगार के फूलों को स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना गया है। इसे पारिजात या रात की रानी के फूल भी कहते हैं। इस फूल का बना काढ़ा सर्दी-जुकाम की समस्या में बेहद आराम देता है। इस फूल को और भी कई उपचारों में प्रयोग में लाया जाता है।

Health Tips: हरसिंगार के फूल दिखने में छोटे और सुंदर होते हैं। वैसे ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हरसिंगार के फूलों को पारिजात या रात की रानी के नाम से भी जाना जाता है। एक ऐसा औषधीय वृक्ष है जो कई समस्याओं से लड़ने में हमारी मदद करता है। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में इसे विशेष महत्व दिया जाता है। इसके फूल, पत्ते और फल कई रोगों के उपचार में उपयोग किए जाते हैं।

parijat ke phool photo, harsingar ke phool, rat ki rani

इस फूल को कहा गया है आयुर्वेद में स्वास्थ्य का खजाना

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पारिजात या हरसिंगार आयुर्वेद का अमूल्य खजाना है, जो सर्दी-जुकाम से लेकर दर्द और सूजन तक हर समस्या से छुटकारा दिलाता है, और पारिजात के औषधीय गुण सेहत को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं।

End of Feed