हेल्थ

सुबह या शाम कब लेनी चाहिए विटामिन-डी की खुराक? जानें इसका सही समय और हेल्थ बेनिफिट्स

शरीर की मजबूती के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी होता है। लेकिन इसका सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी होती है। विटामिन-डी की कमी होने पर आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है, और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। आज हम आपको विटामिन-डी लेने का सही टाइम बताने जा रहे हैं।

Image

vitamin d

Vitamin-D Importance For Body : शरीर को हेल्दी रखने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। ये सभी चीजें हमें डाइट के माध्यम से मिलते हैं। लेकिन विटामिन-डी एकमात्र ऐसा विटामिन है जो हमें सूरज की रोशनी या धूप से मिलती है। शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को बेहतर करने के लिए विटामिन-डी जरूरी पोषक तत्व है। यही कारण है कि इसकी कमी हो जाने पर आपकी हड्डियां काफी कमजोर होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सुबह या शाम किस समय धूप में बैठना कारगर होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्यों होती है विटामिन-डी की कमी?

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिसमें जीवन शैली, आहार संबंधी आदतें और धूप में न रहना भी शामिल है। यदि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है, तो आपको दिन में थोड़ी देर धूप जरूर लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सुबह या शाम किस समय धूप में बैठना कारगर होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या है धूप से विटामिन-डी लेने का सही समय?

विटामिन डी को "सनशाइन विटामिन" के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसका उत्पादन हमारी त्वचा के सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर होता है। सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से त्वचा में विटामिन डी का संश्लेषण शुरू हो जाता है। मुख्य रूप से पराबैंगनी-बी (यूवीबी) किरणों के द्वारा से प्रक्रिया पूर्ण होती है। इसलिए, कुछ विशेषज्ञ विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सूर्य का प्रकाश सुबह के समय लेने की सलाह देते हैं।

सप्लीमेंट से कब लेनी चाहिए विटामिन-डी?

डाइट या फूड सप्लीमेंट से विटामिन-डी लेने का समय अलग-अलग लोगों के लिए अलग हो सकता है। विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने का कोई निश्चित या सही समय नहीं है। बल्कि ये आपके मेटाबॉलिज्म के आधार पर निर्भर करता है। इसलिए इसके लिए आपको अंतिम सलाह अपने हेल्थ एक्सपर्ट की माननी चाहिए।

विटामिन-डी के स्वास्थ्य लाभ

विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक खनिजों जैसे कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में सहायता करता है। इसके अलावा विटामिन-डी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। जिससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त विटामिन-डी मूड स्विंग्स और मानसिक स्वास्थ्य को नियमित करने में भी भूमिका निभाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article