हेल्थ

रात में बार-बार लगती है प्यास तो इन बीमारियों का हो सकता है खतरा, जानें बचाव के कुछ आसान उपाय

कुछ लोग रात में नींद से उठकर बार-बार पानी पीने जाते हैं। यदि आपको भी ये आदत है, तो क्या आप जानते हैं कि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि रात में बार-बार प्यास लगना इन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

Image

Causes of frequent thirst at night

Causes of Frequent Thirst At Night While Sleeping : कुछ लोग रात में बार-बार प्यास लगने की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार उठकर पानी पीना और नींद का टूटना, दोनों ही सेहत को प्रभावित करते हैं। आज हम आपको इसके पीछे छिपे कारण या बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। रात में बार-बार प्यास लगना जिसे मेडिकल की भाषा में 'पॉलीडिप्सिया' कहा जाता है। ये एक गंभीर हेल्थ कंडीशन है। इसमें मुंह का सूखना, बार-बार पेशाब आना भी शामिल हैं।

रात में बार-बार प्यास लगने के कारण - Causes of Frequent thirst in Night

डायबिटीज

रात में ज्यादा प्यास लगने के पीछे एक बड़ा कारण डायबिटीज हो सकता है। दरअसल जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, तो इससे शरीर में पानी की कमी होती है, और बार-बार प्यास लगती है।

स्लीप एपनिया

रात में सोते समय अचानक प्यास लगने के पीछे स्लीप एपनिया भी एक कारण हो सकता है। स्लीप एपनिया में हमारा मुंह सूख जाता है, जिससे आपको अचानक प्यास लग सकती है।

डिहाइड्रेशन

रात में सोते समय प्यास लगने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन प्यास लगने का सबसे बड़ा कारण है।

क्या है इलाज?

रात में बार-बार प्यास लगने का इलाज करने के लिए आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपको शुगर लेवल कंट्रोल में रखना और डाइट को बैलेंस रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर : प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article