हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बना देती है लाइफस्टाइल की ये गलतियां, जाने कैसे कंट्रोल होगा खून का ये उतार-चढ़ाव

आज ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत से लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बनकर सामने खड़ी हो गई है। जिसके कारण बहुत कम उम्र के लोग भी इस रोग से पीड़ित नजर आ रहे हैं। आज हम आपको इसके पीछे की रोजमर्रा की 3 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बढ़ता हुआ ब्लड प्रेशर आज लोगों के बीच बढ़ती आम समस्या बनता जा रहा है। इसे पहले बड़े बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, लेकिन आज ये रोग नौजवानों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपकी लाइफस्टाइल की कुछ गलतियां भी मुख्य रूप से जिम्मेदार होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर आपके हार्ट को काफी नुकसान पहुंचाता है। जिससे भविष्य में हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या भी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कुछ लाइफस्टाइल मिस्टेक्स के बारे में...

blood pressure

वर्कआउट न करना

रक्तचाप को कम करने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। शारीरिक गतिविधि की कमी होने पर हमारे शरीर में एड्रेनालाईन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे हार्मोन बनते हैं। ये हार्मोन हमारे दिल की धड़कन को बढ़ाने का काम करते हैं। जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है।

End of Feed