Health Problems Signs On Nails: जब हमारे शरीर में किसी तरह की कोई समस्या होती है या पोषण की कमी हो जाती है, तो हमारा शरीर कई संकेत व लक्षणों के माध्यम से इसके बारे में हमें बताने की कोशिश करता है। लेकिन ज्यादातर लोग इन संकेतों को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, फिर जब दिक्कत बढ़ जाती है तो डॉक्टर के पास भागते हैं। लेकिन तब तक स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी होती है। वैसे तो किसी समस्या के लक्षण पूरे शरीर में कहीं भी दिख सकते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारे नाखून भी कई तरह से हमारी सेहत का हाल बताते हैं।
Health Problems Signs On Nails In Hindi
हमारे नाखून शरीर की कई समस्याओं को दर्शाने के लिए किसी आईने से कम नहीं है। ऐसी बहुत सी स्थितियां, जिनके होने पर हमारे नाखूनों में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपने नाखूनों में दिखने वाले बदलावों को कभी-कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नाखून में किस तरह के बदलाव का क्या संकेत होता है, इसके बारे में हेल्थ इन्फ्लुएंसर, इंटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है। इस लेख में आप भी जानें इसके बारे में...
नाखून में बदलाव किसी समस्या का संकेत हैं ?
भुर-भुरे नाखून (Brittle Nail)
नाखूनों में यह बदलाव दर्शाता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो गई है। इससे आपके शरीर में पर्याप्त पोषण और रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, तिल, काली किशमिश, आलूबुखारा आदि शामिल करना चाहिए।
सफेद धब्बे (White Spots)
अगर आपके नाखून में सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो आपके शरीर में जिंक की कमी हो गई है। ऐसे में आपको चना, सूरजमुखी के बीज, ओट्स, काजू, दाल आदि खाना चाहिए।
नाखून के पास की स्किन छीलना
इस तरह की समस्या तब होती है, जब शरीर में बायोटिन की कमी की कमी हो जाती है। इस तरह की समस्या में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अंडे, मेवे, बीज, फलियां, साबुत अनाज, शकरकंद आदि का खूब सेवन करें।
नाखूनों पर खड़ी लकीरें
यह शरीर में विटामिन बी12 की कमी संकेत हो सकता है। आपको बता दें कि यह विटामिन अंडा, मछली, दूध और दूध से बनी चीजों में पाया जाता है।
नाखूनों पर क्षैतिज रेखाएं
अगर आपके नाखूनों पर भी रेखाएं नजर आ रही हैं, तो समझ जाएं कि आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है। ऐसे में आपको नियमित दूध, दही, अंडे, सूखे मेवे, बीज, साबुत अनाज, फलियां, मटर, दाल, राजमा, छोले आदि का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
पीले या काले नाखून
इस तरह की समस्या आमतौर पर फंगल संक्रमण होने के कारण होती है। इस स्थिति में आपको एक कटोरी में सेब साइडर सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाना है। इस घोल में अपने नाखूनों को भिगोएं और थपथपाकर सुखा लें। ऐसा दिन में 1-2 बार करें।
