Food poisoning in summer: गर्मियों के मौसम फूड पॉइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। फूड पॉइजनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं। बाहर का खराब खाना खाने की वजह से भी फूड पॉइजनिंग हो जाती है। फूड पॉइजनिंग होने पर पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टी, सिरदर्द जैसी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं कि आप फूड पॉइजनिंग के शिकार हो चुके हैं। अगर यह ज्यादा दिनों तक हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा फूड पॉइजनिंग नहीं है तो आप इसे घरेलू उपाय के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण (Source:istock)
फूड पॉइजनिंग के कारण
बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, टॉक्सिन्स वाले खाने का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग होती है। आम भाषा में कहें तो खराब खाना खाने फूड पॉइजनिंग होती है। गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। कई बार ध्यान दिए बिना ही इन फूड्स का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है।क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण- Food Poisoning Symptoms
पेट में दर्दमतली
सिरदर्द
थकान
उल्टी
दस्त और निर्जलीकरण है।
