दिवाली पर मिठाइयों का महत्व किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिवाली पर मिठाई का महत्व सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक सभी तरह के दृष्टिकोणों से जुड़ा हुआ है। दिवाली को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिवार की खुशियों में शामिल करने के बांटी जाने वाली मिठाई आपकी खुशियों पर ग्रहण भी लगा सकती है। जी हां दिवाली के अवसर पर मार्केट में ऐसी कई तरह की मिठाइयां होती हैं, जो आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी मिठाइयां बताने जा रहे हैं, जिनमें मिलावट की संभावना सबसे ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
1. मावे से बनी मिठाइयां
मावे से बनी मिठाइयां दिवाली के त्यौहार की शान होती हैं। मावा बर्फी हो या पेड़े हम एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर भरपूर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में त्यौहार के समय मिलावटी मावा भरपूर मात्रा में देखने को मिलता है। यदि आप मावे की मिठाइयां खाना चाहते हैं, तो आपको घर में मावा तैयार कर लेना चाहिए। मिलावटी मावा आपको पेट संबंधी समस्याओं का शिकार बना देगा।
यह भी पढ़ें - देसी फैट कटर है रसोई में रखा ये मसाला, मोम की पिघला देगा शरीर में जमा चर्बी, महीने भर में फ्लैट होगा बाहर निकला पेट
2. चॉकलेट कोटेड मिठाइयां
चॉकलेट कोटेड मिठाइयां आज तेजी से प्रचलन में आ गई हैं। छोटे बच्चे इन मिठाइयों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मिठाइयों में फ्लेवर और आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। जो हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। ये मिठाइयां आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
3. चांदी के वर्क वाली मिठाइयां
चांदी का वर्क लगी चमचमाती हुई मिठाइयां भला किसे अपनी तरफ नहीं खींचती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार चांदी के वर्क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए हैं। जी हां सिल्वर वर्क बनाने में कभी-कभी चांदी की जगह अन्य धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
