Sawan 2024: शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं ये 5 अनाज, सेहत के लिए होते है फायदेमंद, जानिए इनके चमत्कारी फायदे

Types Of Grains Are Offered To Lord Shiva: सावन में हम सभी मंदिर जाकर शिवलिंग पर कई चीजें चढ़ाते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो भोलेनाथ को प्रसन्न करने के साथ-साथ सेहत को भी चमत्कारी फायदे देती हैं। ऐसे ही कुछ अनाज भी शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं।

Types Of Grains Are Offered To Lord Shiva: सावन शुरू हो चुका है। आज से लोग रोज एक महीने तक मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। सावन का यह महीना हिंदुओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का यह सबसे अच्छा समय है। इस दौरान भगवान भक्तों की सभी मंगलकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए, सावन में हर सोमवार को लोग व्रत भी रखते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, शहद और फूल आदि चढ़ाते हैं। क्योंकि ये उन्हें अतिप्रिय हैं। इसके अलावा, शिवलिंग पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ प्रकार के अनाज भी चढ़ाए जाते हैं। आपको बता दें कि कुछ ऐसे अनाज भी हैं जिन्हें चढ़ाने से सिर्फ शिव जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि इनका सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 अनाज के बारे में बता रहे हैं....

Types Of Grains Are Offered To Lord Shiva

Types Of Grains Are Offered To Lord Shiva

शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं ये अनाज

जौ

शिवलिंग पर जौ अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सुख-शांती के साथ संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। वहीं, इसके सेवन की करें तो पोषण का भंडार है। इसे शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

End of Feed