LDL Cholesterol : शरीर में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ लें बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल; समय रहते ऐसे करें कंट्रोल

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 5, 2023, 11:58 AM IST

Cholesterol Badhane ke Lakshan: खराब कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से हमारे शरीर में तले हुए, फास्ट फूड और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन से आता है। इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। कुछ ऐसे संकेत हैं, जो बताते हैं कि आपके शरीर की धमनियों में कोलेस्ट्रोल का अटैक हो गया है।

Health Tips In Hindi: अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर लिया जाए। जाने-अनजाने लोग ऐसी चीजें खा लेते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देती हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

bad cholesterol,signs of high cholesterol,cholesterol levels

LDL Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या दिक्कत होती है?

मानव शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। एक अच्छा है और दूसरा बुरा है। हालांकि, इन दोनों प्रकार के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। आपको कोलेस्ट्रॉल है या नहीं, यह जानने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो आपको इसके लक्षण अपनी त्वचा पर दिखाई दे सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का समय पर उपचार बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन, वास्तव में कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण क्या हैं? और इसे कैसे पहचानें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

End of Feed