'द कपिल शर्मा' शो के एक्टर अतुल परचुरे को हुआ लिवर कैंसर, डॉक्टर से जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 17, 2023, 05:00 PM IST

Atul Parchure Health: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। ज्यादातर लोगों में विदेशी खाना खाने, दूषित पानी पीने से लिवर पर असर पड़ता है। बचाव और समय पर इलाज के लिए इन लक्षणों को पहचानना जरूरी है। लिवर के 6 लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Liver Cancer symptoms and methods of prevention : लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अतुल परचुरे ने हाल ही में यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बात की है। 'आरके लक्ष्मण की दुनिया' शो से टेलीविजन पर अपना सफर शुरू करने वाले परचुरे ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी बीमारी के बारे में कैसे पता चला।

sonia parchure, atul parchure family, atul parchure

लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे 'कपिल शर्मा शो' के स्टार अतुल परचुरे (Image: Instagram/@atulparchure)

अभिनेता ने कहा कि जब उन्हें शुरुआती लक्षणों का सामना करना पड़ा, तो वह सलाह के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने साझा किया कि डॉक्टर बीमारी का पता नहीं लगा सके और उनका 'गलत डायग्नोज' किया गया और उपचार से उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होने के बजाय उल्टा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि गलत इलाज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

End of Feed