TB Cases in India: भारत में टीबी के मामलों में हो रही कमी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कही ये बात

  • Edited by: कुलदीप राघव
  • Updated May 26, 2023, 09:29 AM IST

TB Cases in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में टीबी के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है।

TB Cases in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक तपेदिक (टीबी) के उन्मूलन का प्रयास कर रहा भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने इस बीमारी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है। उन्होंने जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान तपेदिक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि भारत में 2015 से 2022 तक टीबी के मामलों में 13 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जो वैश्विक स्तर पर बीमारी के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी से अधिक है।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

मांडविया ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने यहां टीबी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सबूतों के आधार पर एक गणितीय मॉडल के माध्यम से भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक रिपोर्ट से काफी पहले अपने यहां बीमारी के मामलों का सही अनुमान लगा सकता है।

End of Feed