हेल्थ

कैंसर से जंग हार गईं T-Series के मालिक की बहन Tishaa Kumar, जानें महिलाओं को किन कैंसर का होता है ज्यादा खतरा

T-Series के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई की बेटी Tisha Kumar का 21 साल की उम्र में ही निधन हो गया। जिसकी खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आपको बता दें कि कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहीं तिशा की मौत इलाज के दौरान हुई है।

Image

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली म्यूजिक कंपनी T-Series परिवार के सद्स्य कृष्ण कुमार की बेटी Tishaa Kumar की 21 साल की उम्र में जान चली गई। तिशा लंबे समय से कैंसर जैसे जानलेवा रोग से पीड़ित थीं। जिसका इलाज जर्मनी के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन बीती 18 जुलाई को तिशा अपनी जिंदगी की लड़ाई में कैंसर के सामने नहीं टिक पाईं और वह जिंदगी की जंग हार गईं। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई में लाकर किया गया।

कैंसर एक ऐसा रोग है जिससे आज बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। कैंसर अपनी चपेट में सभी आयु और लिंग के लोगों को लेता है, लेकिन कुछ कैंसर महिलाओं को ही टारगेट करते हैं। आइए जानते हैं कि किन कैंसर का खतरा महिलाओं को ज्यादा रहता है। हालांकि यदि समय रहते इनका पता लग जाए तो इसके गंभीर परिणामों को काफी कम किया जा सकता है।

महिलाओं में होने वाले कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर

महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर का नाम ब्रेस्ट कैंसर है। जिसमें रोगी के स्तन और बगल के बीच में एक गांठ जैसा बना शुरू होता है। जो बाद में कैंसर का रूप ले लेता है। हालांकि शुरू में पहचान हो जाने पर इसका इलाज संभव है।

सर्वाइकल कैंसर

गर्भाशय के सबसे निचले हिस्से में होने वाले इस कैंसर से आज बहुत सी महिलाएं परेशान हैं। इसके लक्षण महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दिखाई देते हैं। इसका इलाज केवल वैक्सीनेशन द्वारा ही संभव है।

ओवेरियन कैंसर

अंडे का उत्पादन करने वाले हिस्से में शुरू होने वाला ये कैंसर महिलाओं को बहुत तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसकी गंभीरता की बात करे तो इसकी पहचान तब जाके हो पाती है, जब यह हमारे पेट और पेल्विक एरिया तक फैल जाता है। शुरुआत में इस कैंसर के वजन कम होना, भूख कम होना जैसे सामान्य लक्षण नजर आते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article