हेल्थ

Gen-Z को स्वामी रामदेव की सलाह, बोले युवाओं को तेजी से करना है वेट लॉस तो जरूर करें ये काम

Weight Loss Tips by Swami Ramdev : स्वामी रामदेव हमेशा आपको फिटनेस से जुड़े टिप्स देते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने युवाओं को वेट लॉस के कुछ खास टिप्स भी दिए। स्वामी रामदेव के अनुसार वेट लॉस दवाओं और सर्जरी के बिना भी किया जा सकता है। आज हम आपको उनके बताए वेट लॉस टिप्स बताने जा रहे हैं।

Image

weight loss tips by swami ramdev

Weight Loss Tips by Swami Ramdev : विश्व प्रसिद्ध योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। स्वामी रामदेव के ही प्रयासों का फल है कि आज योग और आयुर्वेद का डंका दुनिया भर में बज रहा है। हाल ही में हुए आजतक हेल्थ समिट में बात करते हुए स्वामी रामदेव ने युवाओं की फिटनेस पर खास जोर दिया। स्वामी रामदेव ने युवाओं में तेजी से वजन को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में तेजी से बढ़ता वजन उनके एनर्जी, स्टैमिना और फिटनेस को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव के बताए हेल्थ टिप्स...

बताया वेट लॉस का कारगर फॉर्मूला

स्वामी रामदेव ने वेट लॉस पर बात करते हुए कहा कि युवाओं को वजन कम करने की काफी जल्दी रहती है, जिसके लिए वह तरह-तरह दवाओं और इंजेक्शन या फैट कटर सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स आपकी सेहत पर हो सकते हैं। इसलिए वेट लॉस के लिए आपको अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए। इसके साथ ही आपकी डाइट भी बैलेंस होनी चाहिए। बैलेंस डाइट और प्राणायाम का ये कॉम्बिनेशन आपके वजन को तेजी से कम कर सकता है।

बताया योग का महत्व

स्वामी रामदेव की मानें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों रोजाना योगाभ्यास करते हैं। हालांकि वह दोनों ही इस बात को खुले मंच से भी स्वीकार करते हैं। स्वामी रामदेव ने बताया कि वह खुद भी रोजाना लगभग 18 घंटे काम करते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे भी योग का कमाल है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article